13 अगस्त 2015 - 04:52
यमन में सउदी अरब के भयानक अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन

यमन की राजधानी सनआ में लाखों यमनी नागरिकों ने सऊदी अरब की बर्बर और क्रूर हुकूमत के भयानक और जघन्य अपराधों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमन की राजधानी सनआ में लाखों यमनी नागरिकों ने सऊदी अरब की बर्बर और क्रूर सरकार के भयानक और जघन्य अपराध के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।
यमनी प्रदर्शनकारियों ने यमन में सउदी अरब के जघन्य अपराधों पर वैश्विक संस्थाओं और संगठनों की चुप्पी की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र पर जोर दिया है कि यमनी जनता के संबंध में अपने दायित्वों को पूरा करें। यमनी प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब के गंभीर, बर्बर और क्रूर अपराध के खिलाफ अपनी दृढ़ता और प्रतिरोध को दर्शाया।